फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंडे कला गांव में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से वार्ता करते लोग। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरा साहिब। टिंडे कला गांव के मुख्य द्वार पर शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक पोस्टर चिपका दिए। इससे नाराज लोगों ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया । पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने मुख्य चौराहे पर आपत्तिजनक शब्दों से लिखा बोर्ड लगा दिया। इसमें गांव के मुख्य द्वार पर गंदगी फैलाए जाने के साथ ग्रामीणों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पूर्व सरपंच सुखवंत सिंह सोढ़ी, मनोहर लाल सहित कई लोगों ने इस दौरान मार्ग अवरुद्ध कर मांग करते हुए कहा कि जिस किसी ने भी इस तरह की हरकत की है उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी मीरा साहिब ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस किसी ने भी ऐसा कार्य किया है उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें