फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने राजमार्ग बंद करके किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सांबा। चानी मानसर क्षेत्र के गांव पटेया टॉप में शनिवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को मानसर सांबा मार्ग पर रख कर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब मार्ग बहाल करवाया।
विज्ञापन

पापड अवतारा निवासी पवन कुमार (20) ट्रैक्टर नंबर जेके21सी 4622 को चलाता था। शनिवार सुबह ट्रैक्टर पलट गया और पवन कुमार उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव दोपहर बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ शव को लेकर पापड मोड़ पहुंचे। वहां उन्होंने शव को साबा-मानसर मार्ग पर रख सरपंच रमेश सिह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुबह के समय ट्रैक्टर पलटा जबकि चालक का शव दोपहर बाद निकाला गया। इसके बाद भी ट्रैक्टर मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने पुलिस से ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेने की मांग की। लोगों ने युवक के परिजनों को मुआवजा देने तथा मालिक हिरासत में लेने को कहा। चेतावनी दी की मालिक को हिरासत में नहीं लिया गया तो रविवार को भी सड़क जाम कर देंगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाकर मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें