हज यात्रा का कोटा बढ़ाने की मांग
- फोटो : getty images
नई दिल्ली में वार्षिक हज कान्फ्रेंस के दौरान रियासत से हज व अकाफ राज्य मंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने हज यात्रियों के लिए श्रीनगर से सीधी उड़ान के साथ हज कोटे को बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त 1400 सीट का कोटा दिया जाए। कान्फ्रेंस में हज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि हज यात्रियों ने वरिष्ठ नागरिकों को नई दिल्ली और शारजाह तक का हवाई सफर करने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में हज के लिए श्रीनगर से सीधी उड़ान की सुविधा दी जाए। उन्होंने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर से 7960 यात्रियों का हज के लिए पंजीकरण हुआ है।
राज्य सरकार ने हज यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोटे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में भीषण बाढ़ में हज हाउस को नुकसान पहुंचा था। हज हाउस के आधुनिकीकरण के लिए हज कमेटी आफ इंडिया को कहा गया है। बेमिना में चार मंजिला हज हाउस के भवन को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।