श्रीनगर में डिविजनल कमिश्नर कश्मीर बशीर अहमद खान ने शुक्रवार को बच्चों की स्पेशल ट्रेन ‘वादी की सैर’ को चलाए जाने से जुड़े प्रबंधों का जायजा लिया। यह ट्रेन हर पखवाड़ा चलाई जानी है। डिवकाम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को ऐसे विद्यार्थियों का चयन करने को कहा, जिनको ट्रेन पर चढ़ने की अनुमति मिलेगी।
साथ ही यात्रा के वक्त एक टीचर साथ होने का भी निर्देश दिया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को शिक्षा विभाग से नोडल अफसर नियुक्त करने को कहा, जो रेलवे अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहेंगे। उन्हें आपस में समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने हर स्टेशन पर एक डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस तैयार रखने के भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सीआरपीएफ, एसआरटीसी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।