पौनी में हुई बैठक में पहुंचे सीनियर सिटीजन। स्रोत : संवाद
- फोटो : reasi
सीनियर सिटीजन की बैठक में की गई कई मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। सीनियर सिटीजन की बैठक में मंगलवार को कई मुद्दों पर चर्चा की गई। खास कर कस्बे में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को लेकर चिंता जताई गई। किसी भी बीमारी का इलाज करवाने के लिए रियासी या जम्मू जाना पड़ता है। कस्बे में करीब एक लाख आबादी है। सरकार को उस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
सीनियर सिटीजन सेवानिवृत्त लेक्चरर अजीत राम ने कहा कि हमारे सभी सीनियर सिटीजन की उम्र साठ वर्ष से ज्यादा है। हमें अपना इलाज करवाने के लिए जम्मू जाना पड़ता था। समय के हिसाब से सोचा था कि पीएचसी अपग्रेड होगा और यहां पर डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बहुत सरकारें आई कस्बे के डाक बंगले में हेल्थ मिनिस्टर भी पहुंचे उन्हें पीएचसी को अपग्रेड करने के लिए जिला विकास परिषद की सदस्य रीता शर्मा ने फाइल सौंपी थी, जिस पर अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम के जतिंदर बक्शी, रमेश चंद्र, मोती राम, नसीब सिंह, सतपाल, कश्मीरी लाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।