फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर और लद्दाख के 30 अध्ययन केंद्रों में इग्नू के दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले शुरू करने की घोषणा की है। कश्मीर और लद्दाख में फैले इसके 30 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से मास्टर डिग्री, चार साल के स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सहित कई शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल https://ignouadmission.samarth.edu.in या www.ignou.ac.in के होमपेज पर उपलब्ध दाखिला लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 है।

जुलाई 2025 सत्र में 60 से अधिक नए कार्यक्रमों में दाखिले खुले हैं, जिनमें वाणिज्य, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, सामाजिक कार्य, दर्शनशास्त्र, जैव रसायन, और सुविधा व सेवा प्रबंधन जैसे विषयों में चार साल के स्नातक कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें