एलजी मनोज सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी स्रोत - स्वयं
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजभवन में उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रधान निर्मल कोतवाल के नेतृत्व में एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र उपराज्यपाल को सौंपा।
साथ ही उपराज्यपाल को न्यायालय परिसर में आने के लिए आमंत्रित किया। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एलजी से यह पहली मुलाकात है। एलजी से मुलाकात करने वालों में उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष एडवोकेट राहुल अग्रवाल शामिल रहे। एलजी को सौंपे मांगपत्र में एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से संबंधित प्रमुख मांगों को सामने रखा।
बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंशु महाजन ने बताया कि मांगपत्र में एसोसिएशन की ओर से वकालतनामे पर वसूलने वाली फीस को बहाल करने की मांग की है। रजिस्ट्रार और उप-रजिस्ट्रार की शक्तियों को वापस न्यायिक अधिकारियों को लौटाने और सरकारी विभागों में युवा अधिवक्ताओं के समायोजन की मांग भी की है।
जम्मू संभाग के सभी न्यायालय परिसरों में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना और अधिवक्ताओं व वादियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात भी उठाई। न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर्स की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद