फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजर्स ने कहा, लोहड़ी से पहले वेतन दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में आल जेएंडके आईटीआई, सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर एसोसिएशन की बैठक डिवीजन प्रधान प्रदीप शर्मा की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने मांग की कि लोहड़ी से पहले डेलीवेजर्स को वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने पर पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों को स्थाई करने की आस जगी थी लेकिन पांच महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अस्थायी होने और समय पर वेतन नहीं मिलने पर परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है। विभाग में कई कर्मचारी पिछले बीस सालों से तैनात हैं लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री और लेफ्टिनेंट गवर्नर से डेलीवेजर्स को स्थायी करने की मांग की। इस अवसर पर सतपाल, राज कुमार, सुभाष चंद्र, बालकृष्ण, बोधराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें