जम्मू। कश्मीरी पंडितों ने बुधवार को जगती टॉउनशिप में प्रदर्शन कर मासिक राहत राशि में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई है। जगती टेनमेंट कमेटी के बैरन तले समुदाय के लोगों ने प्रदेश सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
कश्मीरी पंडितों ने कहा कि बुधवार को मांगों के समर्थन में जारी प्रदर्शन 607वें दिन में प्रवेश कर गया है। मुख्य मांग राहत राशि में वृद्धि करना है। कश्मीरी पंडित 32 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। सरकार की तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद पंडितों की घाटी में वापसी नहीं हो पाई है। फ्रंट के अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में 13 हजार रुपये में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। सरकार राहत राशि को 25 हजार रुपये तक बढ़ाए। समुदाय के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे। मांगों को पूरा नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।