फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर मिले सरकारी अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश होना चाहिए। पहले भी कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। यह बातें युवा राजपुत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने प्रेस वार्ता में कहीं। साथ ही इस बारे में सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। विलय दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन प्रदेश का भारत के साथ विलय हुआ था। यह सब महाराजा हरि सिंह के प्रयासों से ही संभव हो पाया था। इसके बावजूद जयंती पर सरकार अभी तक छुट्टी की घोषणा नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार ने राज्य को यूटी में तबदील किया। दो यूटी बनाकर जेएंडके से लद्दाख को अलग कर दिया। इसमें विशेष तौर पर जम्मू के लोगों को दरकिनार किया गया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रघुबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, शमशेर सिंह, मुकेश सिंह, मनदीप सिंह, विशाल सिंह, विक्रम जीत सिंह, संजय सिंह, भानू प्रताप, राजीव सिंह और अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें