फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दोबारा वीकेंड लाकडाउन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। व्यापार मंडलों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल से शहर दोबारा वीकेंड लॉकडाउन की मांग की है। कहा कि शनिवार और रविवार को सब कुछ बंद रखा जाए, किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। लोग अपने घरों में ही रहें, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि दुकानों में ग्राहक धड़ाधड़ पहुंच रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है व्यापार मंडल मोती बाजार के प्रधान चंद गुप्ता, पहाड़ियां मोहल्ले के अनिल जंडियाल, रमेश चंद्र सूदन ने बताया कि सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन होना चाहिए। साथ ही बाजारों में नगर निगम की ओर से सेनिटाइज भी किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बाजारों को पूरी तरह से तारबंदी की जाए।मौजूदा समय में हालत खराब हो गए है। लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मृत्यु दर भी बढ़ रही है। ऐसे में सबके सहयोग से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। दिन में दुकानें खोलने का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें