फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव अलाउंस जारी न होने से कर्मचारी निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नागरिक सचिवालय के निम्न श्रेणी के कर्मचारी सरकार से निराश हैं। कोरोना काल में दरबार जम्मू व श्रीनगर दोनों जगह खुला रहने के चलते कर्मचारियों को दरबार मूव अलाउंस के 25 हजार रुपये जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

जेएंडके निम्न श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने उपराज्यपाल और मुख्य सचिव से मांग की है कि वह निम्न श्रेणी के कर्मचारियों के हक में दरबार मूव अलाउंस जारी करवाएं। इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष अफजल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कोरोना काल में दोनों संभागों जम्मू और श्रीनगर में नागरिक सचिवालय को खुला रखना और कर्मचारियों को कहीं से काम करने का विकल्प देेने का फैसला सरकार का था।
ऐसे में दरबार मूव के सभी कर्मचारी चाहे वह जम्मू से काम कर रहे हैं या श्रीनगर से, दरबार मूव अलाउंस के योग्य हैं। यूनियन ने सरकार के हर फैसले में सरकार का सहयोग किया है, लेकिन निम्न श्रेणी कर्मचारी आर्थिक तंगहाली में हैं और सरकार को दरबार मूव अलाउंस जारी करना चाहिए। बता दें, इस बार निम्न श्रेणी कर्मचारी ही नहीं जम्मू में काम कर रहे नॉन गजटेड व गजटेड कर्मचारियों को भी अलाउंस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें