जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा शुक्रवार को 3,90,705 पहुंच गया है। अब तक 2,01,622 उम्मीदवारों ने पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। साथ ही अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए 43,057 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए हैं। जेकेएसएसबी ने विभिन्न विभागों में 8575 पदों के लिए विज्ञापन दिया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में दो हेल्पलाइन का परिचालन किया है।