डा. सुमेधा मर्डर केस की जांच की मांग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. सुमेधा की हत्या मामले में इंसाफ के लिए धर्म जागरण मंच, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित जानीपुर इलाके के लोगों ने शालामार में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान शालामार से परेड रोड में लंबा जाम लगा रहा।
प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही हो पाई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि निष्पक्ष जांच न होने पर जानीपुर इलाके के लोग प्रदर्शन कर चुके हैं।
लोगों के अनुसार अभी तक जांच सही तरीके से नहीं हो पाई है। जांच अभी भी शक के घेरे में है। मोहल्ले के लोगों को लग रहा है कि आरोपी और उसके परिवार की हत्या में संलिप्तता है। निष्पक्ष जांच कर लोगों को संतुष्ट किया जाए।
इस हत्या मामले में किन किन लोगों का हाथ रहा है, इन पर भी कार्रवाई की जाए। यह सब सोची समझी साजिश के तहत हुआ है। मामले में निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है। इस दौरान अलग अलग संगठनों से पदाधिकारियों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की।