फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज अखनूर के लोगों को मिलेगा 100 बिस्तर का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने अस्पताल को किया जाएगा नई इमारत में शिफ्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, इसीजी और लैब की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। उपजिला अखनूर के लोगों को सोमवार को 100 बिस्तर का अस्पताल मिलेगा। सीएमओ जम्मू सरदार हरबख्श सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ, एक्सरे, इसीजी और लैब की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

इस अस्पताल का नींव पत्थर 2011 में पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा ने सूंगल मोड़ अखनूर में रखा था। 12 साल के बाद अस्पताल की इमारत बनकर तैयार हुई है। इससे पहले अस्पताल की पुरानी इमारत में 50 बिस्तर ही थे। एक महीना पहले स्वास्थ्य निदेशक जम्मू ने अखनूर के पुराने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि पुराने अस्पताल की इमारत काफी जर्जर हो चुकी है। उन्होंने नई इमारत का भी दौरा किया और उसी समय एक मार्च तक अस्पताल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। बीएमओ अखनूर ने उसी दिन से अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए काम शुरू कर दिया था। यहां मशीनरी लगाना शुरू कर दी, लेकिन बिजली विभाग ने बिल का भुगतान नहीं होने पर अस्पताल की इमारत की बिजली काट दी। इसके कारण एक मार्च को अस्पताल शिफ्ट नहीं हो सका। इस विषय में जब बीएमओ डॉ. सलीम खान से बात की तो उन्होंने कहा सोमवार से पुराने अस्पताल को नई इमारत में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसमें सभी सुविधाएं मरीजों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें