फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानपुर को पहाड़ी जिला बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के पंचों ने महानपुर को पहाड़ी जिला बनाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसीलदार रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए सरपंच व पंचों ने कहा कि महानपुर, बनी, बिलावर, बसोहली और रामकोट का केंद्र बिंदू है। उन्होंने बताया कि जिला के आवश्यक कार्योंलयों के निर्माण के लिए भी यहां सरकारी जमीन उपलब्ध है। इससे सरकार का खर्चा भी बचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बनी, बिलावर, बसोहली और रामकोट तहसीलों के लोगों को महानपुर पहुंचना भी सुविधाजनक है। उपरोक्त इलाके पर्यटन दृष्टि से उभरे जा रहे हैं, जबकि महानपुर इलाका लगातार पिछड़ रहा है। अगर यहां पर पहाड़ी जिला मुख्यालय बनता है तो तहसील महानपुर के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और इलाके का विकास भी होगा।
सरपंच व पंचों ने तहसीलदार से मांग की कि उनका ज्ञापन जिला उपायुक्त कठुआ के माध्यम से उपराज्यपाल तक पहुंचाया जाए, ताकि इस मुद्दे पर विचार किया जा सके। वहीं, तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर नायब सरपंच राजकुमार, देवेंद्र शर्मा, श्याम लाल, सुषमा, स्वर्णा देवी और राजोल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें