ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ की पंचायत अप्पर नारायणा की वार्ड नंबर एक और दो के किसानों का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय निवासी फत्ते चंद के नेतृत्व में एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से मिला। किसानों ने एसडीएम से कलीठ फायरिंग रेंज को लेकर मुआवजे की मांग की।
किसानों ने बताया कि कलीठ फायरिंग रेंज उनके गांव के बिल्कुल नजदीक है और जब भी सेना की तरफ से कलीठ फायरिंग रेंज पर प्रैक्टिस फायर किया जाता है तो हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमें फायरिंग रेंज का मुआवजा नहीं मिलता है। लोगों ने बताया कि पंचायत में सरकारी मिडिल स्कूल है, जहां पर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की शिक्षा भी फायरिंग से प्रभावित होती है। एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया कि इस विषय में डीसी जम्मू को लिखित में एक पत्र भेजा जाएगा। इस मौके पर सोम नाथ शर्मा, सतपाल शर्मा, गारू राम तथा सुशील कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद