जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने वीरवार को बायो इन्फार्मेटिक में एक साल के पीजी डिप्लोमा का ब्रोशर लांच किया। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से नए और आधुनिक प्रोग्राम के जरिये विद्यार्थियों को अध्यापन सहित रिसर्च के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
इस डिप्लोमा कोर्स के जरिये बायोलाजिस्ट और कंप्यूटर वैज्ञानिकों को बायो साइंस के अलावा तकनीक के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकेगी। ब्रोशर की लांचिंग के दौरान रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार धर, स्पेशल सेक्रेटरी जय कुमार शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।