फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैंक कर्मियों के लिए पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग

विज्ञापन
गुलाम अली खटाना को पुष्पगुच्छ भेंट करते राजेश मेहता व अन्य स्रोत - एसो.
विज्ञापन
- एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सांसद गुलाम अली खटाना से की मुलाकात
विज्ञापन


- वित्त मंत्री के सामने मुद्दा उठाने और संसद में सवाल पूछने का किया आग्रह

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैंक कर्मचारियों के लिए पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने का मामला लंबे समय से लंबित है। बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि शनिवार को बैंक बंद रखने के बदले सोमवार से शुक्रवार तक काम के घंटे बढ़ाए जाएं, ताकि कामकाज के कुल घंटों में कमी न आए। इस मांग को जल्द पूरा कराने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (एसबीआईओए) के जम्मू मॉड्यूल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना से मुलाकात की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के उप महासचिव राजेश मेहता ने सांसद से आग्रह किया कि वह इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री और वित्तीय सेवा विभाग के सामने उठाएं। साथ ही संसद में सवाल या विशेष उल्लेख के जरिये सरकार से प्रस्ताव की मौजूदा स्थिति और इसे लागू करने की समयसीमा स्पष्ट करने की मांग करें। एसोसिएशन के अनुसार, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने 12 जुलाई 2023 को सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। आठ मार्च 2024 को हुए समझौते में भी इसका उल्लेख है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। एसोसिएशन का कहना है कि पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू होने पर भी सोमवार से शुक्रवार तक काम के घंटे बढ़ाकर कुल कार्य समय बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें