फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक पहुंचाएं पीएम के मन की बात : सत शर्मा

विज्ञापन
मन की बात की समीक्षा करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने मोदी के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए सत शर्मा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मन की बात के जरिये स्थानीय निवासियों के साथ संवाद बढ़ाने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत लगातार जन-जुड़ाव, प्रभावी संवाद और लोगों की आकांक्षाओं व चिंताओं के प्रति संवेदनशील रवैये के रूप में दिखनी चाहिए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सेठी, राजीव चाड़क, राकेश महाजन और रेखा महाजन, महासचिव संजीता डोगरा और गोपाल महाजन, विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और देवयानी राणा, प्रवक्ता डॉ. अभिजीत जसरोटिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें