बिलावर। वर्ष 2016 में जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के लिए आवेदन किए गए थे लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने एसपी उसकी भर्ती सूची नहीं निकाली है। यह बातें बिलावर में भर्ती के लिए आवेदन कर चुके रोमी शर्मा, प्रेम सिंह, पूजा देवी, अशोक कुमार और पंकज शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने एसपीओ की भर्ती के लिए 2016 में आवेदन किए थे, लेकिन 2019 भी बीतने को है पर अभी तक सरकार ने भर्ती सूची नहीं निकाली है। जिससे युवा अपने भविष्य के लिए बड़े चिंतित हो गए है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू के अन्य जिलों में सरकार ने एसपीओ की भर्ती सूची निकाल दी है लेकिन कठुआ जिला में आवेदन करने वालों से सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस उन्होंने पहले भी कई बार जिला के आला अधिकारियों को अवगत करवाया है लेकिन आज तक सूची जारी नहीं की गई है जिससे परेशान हैं। आवेदन कर्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द जिला कठुआ एसपी उसकी भर्ती सूची निकालने की मांग की है।