बारामुला जिले को समग्र सुधार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है। हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) ने वर्ष 2021 की डेल्टा सूची जारी की थी।
उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले ने समग्र सुधार की दिशा में मील का पत्थर स्थापित करते हुए नीति आयोग की डेल्टा सूची में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) ने वर्ष 2021 की डेल्टा सूची जारी की थी।
विज्ञापन
उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए बारामुला के जिला विकास आयुक्त भूपिंदर कुमार ने उन अधिकारियों की टीम की सराहना की, जिन्होंने एस्पिराटोनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत रैंक हासिल करने के लिए अत्यधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। डीडीसी ने सभी संबंधित लोगों को बारामुला जिले के समग्र विकास के लिए आवश्यक उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त उत्साह और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।
117 जिलों को किया था शामिल
उल्लेखनीय है कि नीति आयोग ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के आधार पर जिलों की पहचान की है। इसमें 117 जिलों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन की सराहना की
बारामुला जिले को नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में तीसरा स्थान मिलने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बारामुला जिले के डीसी और उनकी टीम सामाजिक प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ लोगों के जीवन के उत्थान के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है।