फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग: जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई जारी, कठुआ जिले से मिले 15 सुझाव

Mon, 04 Apr 2022 11:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

परिसीमन आयोग की सात सदस्यीय टीम जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई कर रही है। इस दौरान कठुआ जिले से परिसीमन आयोग को 15 सुझाव मिले हैं।
विज्ञापन
Delimitation Commission - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में सात सदस्यीय परिसीमन आयोग की टीम सोमवार को जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई कर रही है। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र, केएन भार, डॉ. चंद्र भूषण कुमार, बृजेश कुमार, संगारा राम और वीडी वोरा भी शामिल हैं। यह चर्चा आज करीब ढाई बजे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान कठुआ जिले से परिसीमन आयोग को 15 सुझाव मिले। कठुआ जिले के प्रतिनिधियों ने कठुआ उत्तर निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर जसरोटा निर्वाचन क्षेत्र करने की मांग की। साथ ही उन्होंने डिंगा अंब को निर्वाचन क्षेत्र का दर्जा देने की भी मांग उठाई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जम्मू संभाग के दस जिलों के 220 लोगों को आयोग से मुलाकात का न्योता दिया गया है। इनमें कई प्रमुख सियासी नेता भी शामिल हैं। इनमे कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह, अपनी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एसआर मजोत्रा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें