फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा सेंध मामले में मुख्य आरोपी को फिर मिली अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट ने मुख्य आरोपी सतीश को रोज थाने में पेश होने का दिया आदेश
विज्ञापन

-मामले की जांच में पुलिस से पूरा सहयोग करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत ने फिर अंतरिम जमानत दे दी है। जिला अदालत सांबा ने यह आदेश दिया है। अदालत ने आरोपी को रोज डेढ़ घंटे घगवाल थाने में हाजिर होने को कहा है। साथ ही उसे मामले में पुलिस को सहयोग देने का निर्देश दिया है।

मुख्य आरोपी सतीश कुमार पानीपत निवासी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बीते साल 24 दिसंबर को हरियाणा से उसे गिरफ्तार किया था। इससे पहले 25 दिसंबर को भी अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। यह मामला 16 दिसंबर का है। घगवाल के सांदी मार्ग पर एक निजी स्कूल में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी। परीक्षा का आयोजन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कर रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के जवान वहां ड्यूटी पर तैनात थे। एक पुलिसकर्मी ने स्कूल के एक निजी कमरे में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे लोगों को पकड़ा। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने कमरे से लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य सामान जब्त किया। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सिक्योर की गई। पुलिस ने हरियाणा से मुख्य आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। बीते बुधवार पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दोबारा अंतरिम जमानत दे दी।
विज्ञापन

इस मामले में एक अन्य स्थानीय आरोपी को अभी जमानत नहीं मिली है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच जारी है। साइबर टीम जब्त किए गए लैपटॉप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें