फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई को देता था सूचना ये गद्दार, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना और बीएसएफ की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध करवाने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को थन्नामंडी तहसील के खबलां क्षेत्र से एक पूर्व सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले पकड़े गए बीएसएफ हवलदार अब्दुल रशीद और शिक्षा विभाग के कर्मचारी कफायतउल्ला से पूछताछ में दिल्ली क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि थन्नामंडी के खबलां क्षेत्र का एक पूर्व सैन्य अधिकारी मनवर अहमद मीर भी उनके साथ महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई को भेजने में शामिल था।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्‍ली ले गई टीम अपने साथ

क्रांइम ब्रांच की टीम ने उक्त सैन्य अधिकारी को देर शाम करीब सात बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सैन्य अधिकारी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रंाच की टीम ने पूर्व सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार कर थन्नामंडी पुलिस थाने में लाया था।

थाने में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई है। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार पूर्व सैन्य अधिकारी जैकलाई में तैनात था और कुछ वर्ष पहले ही रिटायर हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें