फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर तहसीलदार से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर व अन्य कई पद खाली होने छात्रों को पेश आ रही समस्या के निवारण के लिए मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, जिला उप अध्यक्ष बाबू राम,मनीर हुसैन, दविंदर बड़गोत्रा ने तहसीलदार साहिल रंधावा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन सौ के करीब विधार्थी स्कूल में है मौजूदा समय में दाखिला की प्रक्रिया जारी है। आने वाले दिनों में स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। स्कूल में कई पोस्ट खाली हैं। खास तौर पर ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आते हैं लेकिन लेक्चरर नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार साहिल रंधावा ने उन्हें आश्वाससन दिया कि इस संदर्भ में मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिखा जाएगा। इसके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर व शिक्षकों की कमी को लेकर अमर उजाला में सत्रह मई को समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें