संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सोमवार की रात को नगर के कुछ प्रमुख स्थानों पर आसमान में ड्रोन देखे जाने से दहशत पैदा हो गई। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने ड्रोन जैसा कुछ आसमान में उड़ता हुआ देखा। इस दौरान एक दूसरे को मोबाइल पर मैसेज कर और फोन कर हालात जानने के प्रयास हुए।
दोनों देशों के बीच बनी स्थिति के दौरान बनाए गए पुलिस प्रशासन व पब्लिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी ड्रोन उड़ने के मैसेज आए। जिस में पुलिस के अधिकारी ने लोगों को मैसेज में ही जवाब दिया कि सब कुछ ठीक है। गौरतलब है कि इस से पहले जिला मुख्यालय के साथ लगते विजयपुर गांव में भी कुछ लोगों ने ड्रोन देखे। बताया जाता है कि रियासी में ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। लोगों को बिना दहशत के व संयम के साथ रहने को कहा गया है।