कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के बीच गठबंधन के तीन दिन बाद भी सीट बंटवारे पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। गठबंधन के लिए तीन चरणों की बैठकों के बावजूद दोनों पार्टियाँ सीटों के वितरण पर आपसी सहमति नहीं बना पाई हैं, जबकि पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
विज्ञापन
22 अगस्त को गुपकार स्थित नेकां प्रमुख डॉ. फारूख अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चुनावी गठबंधन पर निर्णय लिया गया था। हालांकि, सीट बंटवारे पर अड़चनें बनी हुई हैं, खासकर अनंतनाग, पुंछ, राजोरी और चिनाब वेली जैसी सीटों को लेकर।
तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अंतिम दौर की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। नेकां और कांग्रेस के जम्मू संभाग के नेता पिछले तीन दिनों से कश्मीर में डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन सीट बंटवारे पर कोई समाधान नहीं निकला है।