फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिग्री बचाने का मौका, जम्मू विवि कराएगा ओपन इलेक्टिव का री-एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस व्यवस्था के अंतिम बैच के छात्रों को बड़ी राहत दी है। ओपन इलेक्टिव विषय के मेजर टेस्ट में फेल होने वाले या किसी कारण से परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है। इससे छात्रों को डिग्री पूरी करने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन


डीन अकादमिक अफेयर्स कार्यालय की ओर से विभागों को भेजे गए पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मल्टी डिसिप्लिनरी प्रोग्राम (एमडीपी) के चौथे सेमेस्टर के ओपन इलेक्टिव मेजर टेस्ट का री-एग्जाम कराया जाएगा। यह मौका केवल उन छात्रों को मिलेगा जो पहले हुई परीक्षा में फेल हो गए थे या किसी वजह से उसमें शामिल नहीं हो पाए थे। विवि के अनुसार कई विभागों और छात्रों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि अंतिम बैच के विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया जाए। यह व्यवस्था अब बंद हो चुकी है इसलिए उनके पास परीक्षा देने का दूसरा मौका नहीं बचा था। इसे ध्यान में रखते हुए री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद सीबीसीएस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। वर्ष 2024-25 अंतिम बैच है। ऐसे में ओपन इलेक्टिव विषय में फेल या अनुपस्थित रहने वाले कई छात्रों की डिग्री अटक सकती थी। इसी को देखते हुए उन्हें एक और अवसर देने का फैसला लिया गया है। पत्र में सभी संबंधित विभागों, स्कूलों और शिक्षण केंद्रों को जल्द से जल्द री-एग्जाम कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी औपचारिकताएं संबंधित विभाग तय करेंगे और इसकी जानकारी छात्रों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें