फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर समेत सात राज्यों में 28 परियोजनाओं को जनता को किया समर्पित

Tue, 03 Jan 2023 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर सियोम ब्रिज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 724 करोड़ रुपये की 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
Raksha Mantri Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान सात सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 724 करोड़ रुपये की लागत वाली पुलों और सड़कों सहित 28 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर सियोम ब्रिज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 724 करोड़ रुपये की 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें से जम्मू और कश्मीर में चार, आठ परियोजनाएं लद्दाख में, अरुणाचल प्रदेश में पांच सिक्किम, पंजाब और उत्तराखंड में तीन-तीन और राजस्थान में दो परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, तीन टेलीमेडिसिन नोड्स का उद्घाटन किया गया, जिनमें दो लद्दाख में और एक मिजोरम में है।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में परियोजनाओं को सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को बढ़ाने और दूरदराज के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की दिशा में सरकार और बीआरओ के ठोस प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ना और यहां के निवासियों का विकास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें