फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर रक्षामंत्री, कल सियाचिन में मनांएगी विजयदशमी

Fri, 29 Sep 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय

सार


 
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की नई रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर होंगी। निर्मला सीतारमण का रक्षामंत्री पद ग्रहण करने के बाद का यह पहला कश्मीर दौरा होगा। वो शुक्रवार 29 सितंबर को श्रीनगर पहुंचेंगीं।
विज्ञापन


इस दौरे पर उनके साथ थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी होंगे। उम्मीद है कि रक्षा मंत्री यहां पर आतंकवाद ,घाटी के हालात और जवानों के सुरक्षा को लेकर सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार, रक्षामंत्री सीतारमन शनिवार को विजयादशमी के दिन युद्धक्षेत्र सियाचिन भी जाएंगी। आपको बता दें कि 28 सितंबर को ही भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को एक साल पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस मौके पर कश्मीर जाकर सुरक्षाबलों से रक्षामंत्री का मिलना उनके लिए उत्साह वर्धक साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें