सीआरपीएफ परिवार वेलफेयर एसोसिएशन मेला का आयोजन आरटीसी सीआरपीएफ हुमहुमा में किया गया। इस दौरान श्रीनगर सेक्टर के सभी सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवार वालों ने मेले में हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्ष रीजनल सीडब्ल्यूए प्रतिमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। उन्होंने प्रथम से लेकर तीसरे स्थान पर रहने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मौजूद सभी लोगों को आकर्षित किया।