फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने विजयदशमी के दिन सियाचिन में जवानों का बढ़ाया हौसला

Sat, 30 Sep 2017 08:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रियासत के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन विजयदशमी पर शनिवार को सबसे ठंडे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने एलएसी पर सुरक्षा की समीक्षा करने के साथ ही जवानों को पेश आ रही दिक्कतों को भी जाना।
विज्ञापन


उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि सरकार जवानों की चुनौतियों से भली भांति परिचित है। बोलीं, केंद्र सरकार पूरी तरह से जवानों के साथ है। दौरे के तहत उन्होंने लद्दाख क्षेत्र के कुछ फारवर्ड पोस्टों का दौरा कर वहां सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी थे।

श्रीनगर से रक्षा मंत्री शनिवार को विमान से लेह पहुंची जहां थोइसे में उनका स्वागत फायर एंड यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय ने किया। इसके बाद वह लेह, लद्दाख और सियाचिन में स्थित अग्रिम पोस्टों पर जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैनात जवानों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। ड्यूटी पर तैनात जवानों को विजयदशमी की शुभकामना देकर आत्मीयता पैदा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें