फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड की खस्ता हालत पर पार्षद ने डीसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा । वार्ड-4 की पार्षद इंदू जमवाल ने बताया कि कौंसिल के चुनाव हुए ढाई साल हो गए हैं। इस बीच सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखित निवेदन किया गया कि वार्ड-4 के अधीन आती लिंक रोड जो बाजार, अस्पताल, कन्या विद्यालय, किले व कोटली मंडी को जोड़ती है। इसकी हालत बदतर है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि ढाई साल से विभाग द्वारा कभी मशीनरी व कभी टेंडर न होने जैसे बहाने बना कर टरकाया जा रहा है। भारी बारिश होने के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। वह गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस रोड पर अस्पताल जाने वाले मरीजों, स्कूली बच्चों व अन्य लोगों का ज्यादा आवागमन होता है। पार्षद इंदू जमवाल ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर ब्लैक टॉपिंग का काम शुरू कर लोगों को राहत प्रदान करें। पार्षद ने बताया कि रोजाना ही लोग इस बाबत मिलते हैं। वे फ़ोन पर सड़क बनाने की मांग रखते हैं, और बहुत से लोग गड्ढे में गिर कर घायल भी हुए हैं। गौरतलब है कि वार्ड-4 सांबा म्यूनिसिपल काउंसिल का इकलौता ऐसा वार्ड है, जहां से सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित होता है। क्योंकि हमारे वार्ड में कई बैंक, एटीएम, वाईन शाप, बार, लक्ड मिल, मोबाइल टावर, किला तीन सौ से ज्यादा दुकानें व न्यू बस स्टैंड इत्यादि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें