फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। विजयपुर अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर नहीं है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन प्राइवेट में दिखाने को मजबूर हैं। गरीब के पास डॉक्टर की भारीभरकम फीस देना उनके बस में नहीं है। अस्पताल प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। नेता अपने फायदे के लिए तो प्रदर्शन करते हैं, परंतु आम लोगों की परेशानियों को लेकर कोई आवाज नहीं उठाते।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ईएनटी का डाक्टर न होने के कारण हम लोगों को ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जब हम सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल में जाते हैं तो जवाब मिलता है कि डाक्टर स्थानांतरित हो गए हैं। उसकी जगह अभी तक कोई भी डॉक्टर नहीं लगाया गया है। उसके बाद गरीब मरीजों को निजी क्लीनिक या जम्मू जाकर इलाज कराना पड़ता है। एक तो कीमती समय बरबाद होता है। ऊपर से पैसा भी अधिक खर्च होता है।
क्षेत्र के धर्मेंद्र, सोमराज कपूर, देवराज, प्रदीप कुमार, छोटू राम, संसार चंद, गगन भगत आदि ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल में ईएनटी डॉक्टर को तैनात किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों की परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लिखित तौर पर अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्दी ही अस्पताल में ईएनटी का डॉक्टर तैनात कर दिया जाएगा।
-डॉ. कय्यूम हुसैन, इंचार्ज, एक्सीडेंट हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें