केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने मुफ्ती मोहम्मद सईद फूड एंटाइटलमेंट स्कीम (एमएमएसएफईएस) को खत्म कर लद्दाख खाद्य सुरक्षा योजना (एलएफएसएस) शुरू कर दी है। नई योजना को एक जून 2020 से प्रभावी माना जाएगा। नई योजना के लांच होने से लद्दाख के पीएचएच और एनपीएचएच श्रेणी के परिवारों के अलावा 6101 एएवाई श्रेणी के परिवारों को लाभ मिलेगा।
लद्दाख में पीएचएच यानी प्राथमिकता और गैर प्राथमिकता वाले वाले 43916 परिवार हैं। नई योजना के तहत लद्दाख के एएवाई परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो व प्रति परिवार 35 किलो सस्ती दरों पर राशन दिया जाएगा।