जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। रविवार को प्रदेश में 14 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक हजार के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 1457 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 817 मामले जम्मू और 640 कश्मीर संभाग से आए हैं। नौ मरीजों की मौत जम्मू संभाग व पांच की कश्मीर संभाग में हुई है। वहीं किश्तवाड़ में तीन केएएस अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं।
जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 266, राजोरी में 76, उधमपुर में 62, कठुआ में 46, डोडा में 151, सांबा में 33, पुंछ में 60, रामबन में 65, रियासी में 14 और किश्तवाड़ में 44 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग में 228, बडगाम में 78, बारामुला में 86, पुलवामा में 50, अनंतनाग में 49, बांदीपोरा में 35, कुपवाड़ा में 29, गांदरबल में 57 और कुलगाम में 19 और शेेपियां में नौ नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 63990 पर पहुंच गया हैं। हालांकि, एक्टिव मामले 22032 ही हैं। इनमें 12814 जम्मू संभाग और 9218 कश्मीर संभाग में हैं।
कोरोना की वजह से 1001 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 232 जम्मू और 769 कश्मीर संभाग के मरीजों की मौत हुई है। अब तक जम्मू कश्मीर में 1396729 लोगों के टेस्ट हुए हैं और 63990 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
692 मरीज स्वस्थ
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 692 मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त की है। इसमें जम्मू संभाग में 312 और कश्मीर संभाग में 380 मरीज स्वस्थ हुए हैं।