फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबने से महिला की मौत

Sat, 07 Oct 2017 11:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
विज्ञापन
बाग-ए-बाहु पुलिस थाना क्षेत्राधिकार के अंतर्गत एक महिला की अपने ही आवास में भूमिगत पानी की टंकी में डूब जाने के कारण मौत हो गई। उसकी पहचान रूबी देवी (35) निवासी बिहार मौजूदा वक्त में पक्का तालाब बाहु फोर्ट के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


रूबी देवी शनिवार सुबह दुर्घटनावश पानी की टंकी में गिर गई। उस दौरान घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। इसकी वजह से उसकी चीखपुकार कोई सुन न सका। घर के अन्य सदस्य जब घर लौटे तो उन्होंने उसे पानी की टंकी से निकाला। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा है। 

वहीं, नगरोटा और कटड़ा इलाके में दो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। नगरोटा इलाके के खानपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण 70 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह बच नहीं सका। मृतक की पहचान पृथ्वी सिंह निवासी खानपुर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस स्टेशन कटड़ा के नोमाईंया क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों में हुई भिड़ंत में घायल एक व्यक्ति अवतार कृष्ण (42) निवासी कटड़ा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाकर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें