फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः आरटीओ कार्यालय में चोरों ने लगाई फिर से सेंध, दस्तावेजों से छेड़छाड़

Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगा दी। एक फरवरी 2017 की ही तरह चोरों ने शुक्रवार देर रात कार्यालय के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर अहम दस्तावेजों से छेड़छाड़ या चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


हालांकि, मामले में आरटीओ प्रशासन किसी दस्तावेज की चोरी की बात नहीं कह रहा है। उनका कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही विभाग आधिकारिक तौर पर दस्तावेजों के चोरी की पुष्टि कर सकता है। वहीं, नरवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिछली ही बार की तरह एक बार फिर जांच जारी है।

शुक्रवार-शनिवार मध्य रात को चोर पीछे की दीवार को फांदकर आरटीओ कार्यालय में दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने पहली मंजिल पर स्थित तीन कमरे (5, 6, 22) के भीतर रखे रिकार्ड से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


वहीं, दोनों कमरे पांच और छह में भीतर जाने के लिए उन्होंने दरवाजे की निचले हिस्से को तोड़ा। कमरा नंबर 22 में जाने के लिए उन्होंने खिड़की का सहारा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कमरों में रखे दस्तावेज और कंप्यूटर से छेड़छाड़ की लेकिन नुकसान नहीं पहुंचाया। 

सुबह जब चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने कार्यालय का दरवाजा खोला तो वह भौचक्का रह गया। उसने तत्काल उच्च अधिकारियों को कार्यालय में चोरी की घटना को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य दरवाजे को बंद कर दरवाजों और कागजात से फिंगर प्रिंट लेने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को साथ लिया। जबकि संदिग्ध की पहचान के लिए डाग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई। घटनी की तफ्तीश से जानकारी के लिए एफएसएल टीम ने पूरे भवन का मुआयना किया। जबकि पुलिस विभाग ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें