फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोल पतन जाकर विभागीय दल आज जानेगा मछली मरने का कारण

Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गोल पतन में पिछले दो दिनों में मछलियों की मौत ने स्थानीय मछली पालक किसान अश्वनी कुमार को गहरे संकट में डाल दिया है। एक साल पहले उनके तालाब में करीब 5,000 मछलियां थीं, जो अब घटकर मात्र 100 रह गई हैं। इस भारी नुकसान से दुखी अश्वनी कुमार चिंतित हैं। वहीं, मछलीपालन विभाग की टीम बुधवार को गांव जाकर मौका मुआयना करेगी।
विज्ञापन

अश्वनी के अनुसार मछलियों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लोग पानी की गुणवत्ता में कमी या प्रदूषण को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं लेकिन अश्वनी ने बताया कि पानी और तापमान ठीक था। उन्होंने बताया कि मछली पालन उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत था। इस नुकसान ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है।
उन्होंने अपनी जमा पूंजी और कर्ज लेकर इस व्यवसाय में निवेश किया था, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया। क्षेत्र के अन्य किसानों और निवासियों ने भी अश्वनी की स्थिति पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान कुलदीप राज ने कहा कि पूरे क्षेत्र के मछली पालकों की यही समस्या है। अश्विनी समेत सभी किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
वहीं, मत्स्यपालन विभाग जम्मू के सहायक निदेशक मनीष शर्मा का कहना है कि उन्हें इस समस्या के बारे में पता नहीं था। वह बुधवार को अपनी टीम के साथ गोल पतन जाकर निरीक्षण कर मछलियों के मरने के कारण का पता लगाएंगे। उन्होंने सभी मछलीपालकों को अपने फार्म में ताजा पानी डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें