सांबा। सुंब ब्लॉक की पंचायत समलाह के लोगों ने गांव परेल में बने श्मशान घाट की सड़क बनाने की मांग की है। सुरिंदर कुमार, सरवन सिंह, बलबीर कुमार आदि ने बताया कि यह श्मशान घाट बसंतर नदी के किनारे पर स्थित है।
यहां पर छह से ज्यादा गांवों के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं लेकिन श्मशान घाट तक सड़क न होने के कारण वहां जाने के लिए लोगों को पथरीले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते पर चलते समय कई लोगों के पैरों में मोच भी आ चुकी है।
लोगों ने बताया कि कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से श्मशान घाट मार्ग को बनाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क नहीं बनाई गई है। अब लोगों ने सरकार से श्मशान घाट मार्ग को जल्दी बनाने की मांग की है ताकि शवों का अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद