ज्यौड़ियां। क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम उप्पल आयु 24 वर्ष पुत्र बिशन लाल निवासी उपजिला खौड़ के गांव चक्कमलाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शुभम इंजीनियरिंग का छात्र था और अपने पिता की लोहे के समान की दुकान पर हाथ भी बंटाता था।
शुभम के पिता बिशन लाल ज्यौड़ियां बाईपास रोड पर स्थित अपनी लोहे की दुकान के पास ही दूसरी दुकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। शुभम निर्माणाधीन दुकान की दीवारों को शुक्रवार सुबह लगभग साढे़ सात बजे मोटर से पानी दे रहा था। इसी बीच मोटर के तार से प्लास्टिक निकल गई। जब वह मोटर के तार को बोर्ड से लगाने लगा तो मोटर शार्ट थी, जिससे शुभम को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद