विजयपुर। पुलिस ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 11 की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विजयपुर पुलिस के अधिकारी बच्ची के घर तोहफा लेकर पहुंचे और उसको जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं, बच्ची और उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। लॉकडाउन के कारण बच्ची व उसके परिजनों ने अपने घर में ही रहना उचित समझा। इसी के चलते पुलिस के अधिकारियों ने बच्ची के घर पहुंच कर तोहफे के साथ शुभकामनाएं दी। संवाद