सतवारी स्थित टाइगर डिविजन में तैनात एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जम्मू के सतवारी स्थित टाइगर डिविजन में तैनात एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही नीरज कुमार अपने सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकता हुआ मिला। वह उत्तर प्रदेश के अनूप शहर (बुलंदशहर), ककरी का रहने वाला था। रविवार रात करीब 12 बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला, जिसे अन्य साथियों ने देखा तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सेना के हवाले कर दिया गया। यहां से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की मदद से भी जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। उस कपड़े को भी एफएसएल को सौंपा गया, जिससे वह फंदे पर लटक रहा था।