जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा ने बुधवार को युवा दिवस मनाया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शाखा सचिव कॉम शैंबर सिंह ने कहा कि यह दिन ऐसे युवाओं को समर्पित जो देश के बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। 12 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। विवेकानंद युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। उनके विचारों युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करना है। ओल्ड पेंशन, निजीकरण जैसे मुद्दों पर लड़ाई लड़नी है, जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। कॉमरेड रंजीत पासवान ने कहा कि 11 सितंबर 1893 में अमेरिका में हुई धर्म संसद में उकना भाषण आज भी याद किया जाता है। मंडल युवा संयजोक कॉमरेड प्रकाश चंद्र ने कहा कि युवा संगठित होकर ही देश को विश्व गुरु बना सकते हैं। इस दौरान शाखा अध्यक्ष एसबी दास, कॉमरेड जेपी सिंह, कॉमरेड अमित केरनी आदि मौजूद रहे।