फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

Mon, 02 Aug 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने महंगाई भत्ता को तोहफा दिया है। इस फैसले का लाभ प्रदेश के लगभग 5.5 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और परिवारिक पेंशन धारियों को 28 फीसदी फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। पहले यह 17 फीसदी था। यह आदेश 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों और पेंशनरों को अगस्त में मिलने वाले वेतन से ही नई दरों पर डीए मिलेगा। वित्त विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इस फैसले का लाभ प्रदेश के लगभग 5.5 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने हाल ही में 28 फीसदी डीए देने की अधिसूचना जारी की थी। 

विज्ञापन


वित्त विभाग ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर मूल वेतन में डीए की दरों को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया है। कर्मचारियों को 1जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक 17 फीसदी की दर से ही डीए मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक मूल वेतन में ही नई डीए की दरों के तहत वेतन बढ़ाया जाएगा, कर्मचारियों को कोई विशेष वेतन आदि जारी नहीं किया जाएगा।

अखिल भारतीय सेवा कैडर के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर यूटी के बजाय केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर डीए मिलेगा। नई डीए की दरें बढ़ने से केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश में करीब 4 लाख कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें