रियासी। महादेव मोहल्ले के वार्ड नंबर नौ से सोमवार देर रात गीतानगर में रहने वाले एक युवक का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह लेटा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया। मृत युवक की पहचान संजय कुमार निवासी गीतानगर के रूप में हुई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। एसएचओ अश्विनी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।