फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां में गोलियों से छलनी युवक का शव बरामद

Mon, 21 Aug 2017 12:02 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को गोलियों से छलनी युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद पुलिस को शोपियां जिले के धोबीपोरा के नगबाल गांव में एक 17 साल के युवक का शव मिला, जिसके मुंह और सिर पर गोलियां मारी गईं थीं।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गोहर अहमद डार पुत्र अब्दुल रहमान डार निवासी उरपोरा नगबाल के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो गोलियां लगने के बाद डार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें