फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 फुट नीचे नाले से मजदूर का शव मिला

Tue, 10 Oct 2017 08:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
घरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथवार इलाके में नाले से मंगलवार को एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान फराकत अली निवासी दनाऊ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह पगडंडी से 400 फुट नीचे गहरे नाले में गिर गया।
विज्ञापन


हालांकि इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि से किसी ने फेंक दिया हो। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बताया जाता है कि फराकत घोड़ा के जरिये मजदूरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाले के एक तरफ उसकी ससुराल है और दूसरी तरफ घर है। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में 400 फुट नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर काफी गहरी चोटें आईं। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि वह खुद से फिसला या किसी ने उसे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार और ससुराल दोनों तरफ से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें