अखनूर। जिला विकास परिषद सदस्य सुरेश शर्मा ने वीरवार को ब्लॉक मैरा मांदरेया की पंचायत कठार में चार सड़कों कमानी, काह, पेतरा और बलोआ सड़क का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गांव और मोहल्ले को पक्के सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। काह और कमानी सड़क के शेष बचे कार्यों को भी इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड के अंतर्गत कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राम लाल शर्मा, चंचल सिंह, अक्षय मंगोत्रा, बोध राज, कैप्टन रामपाल शर्मा, सूबेदार प्रेम चंद, राम रतन, कुलदीप राज, नानक चंद, सुखदेव शर्मा, सतपाल और प्रीतम लाल उपस्थित रहे।